ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp s warning to those encroaching on the road traffic system tested by foot patrolling

Chandauli News: सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को SP की चेतावनी, पैदल गश्त कर परखी यातायात व्यवस्था.

"एसपी आकाश पटेल ने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करने की अपील की।"

chandauli

8:25 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को SP की चेतावनी, पैदल गश्त कर परखी यातायात व्यवस्था.
logo

मुगलसराय मार्केट में पैदल गैस के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को मुगलसराय बाजार में पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और व्यस्त चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वाले ऑटो-टोटो चालकों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित करें और सड़क पर सामान रखकर यातायात में बाधा न उत्पन्न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बार-बार समझाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऑटो और टोटो चालकों को निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़ा करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से सवारी न भरने के निर्देश दिए गए। एसपी आकाश पटेल ने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करने की अपील की। 

विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात, थाना प्रभारी मुगलसराय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.