मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp staged protest regarding the problems of municipality area submitted memorandum to sdm

Chandauli News: नगर पालिका क्षेत्र कि समस्याओं को लेकर सपा ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.

"सपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होगी। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।"

chandauli

9:19 PM, Feb 9, 2026

Share:

Chandauli News: नगर पालिका क्षेत्र कि समस्याओं को लेकर सपा ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.
logo

एसडीएम को ज्ञापन देते सपा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। समाजवादी पार्टी विधानसभा मुगलसराय के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुगलसराय क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना समाप्ति के बाद सपा के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को नगर की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

Img

धरना-प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका डीडीयू नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कें, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव, गंदगी, पेयजल संकट, खराब स्ट्रीट लाइटें, मकान टैक्स समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार जनसमस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को रोजमर्रा की जिंदगी में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Img

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि मुगलसराय नगर की उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.