मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp state president s attack on gargi patel episode bjp goons are attacking sp workers

Chandauli News: गार्गी पटेल प्रकरण पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, भाजपा के गुंडे कर रहे हैं सपा कार्यकर्ताओं पर प्रहार.

"श्याम लाल पाल ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में समाजवादी पार्टी का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गार्गी पटेल को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता संघर्ष करेगा।"

chandauli

9:37 PM, Jun 1, 2026

Share:

Chandauli News: गार्गी पटेल प्रकरण पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, भाजपा के गुंडे कर रहे हैं सपा कार्यकर्ताओं पर प्रहार.
logo

जिला अस्पताल में भर्ती सपा नेत्री गार्गी सिंह पटेल से मिलते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल इसलिए मैंने तुमको

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय (चंदौली).

चंदौली। समाजवादी पार्टी महिला विंग की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ मारपीट के मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सपा नेत्री का हालचाल जानने आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा समर्थित तत्व समाजवादी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं और गार्गी पटेल के साथ हुई घटना भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान श्याम लाल पाल ने कहा कि गार्गी पटेल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोगों के भाजपा नेताओं के साथ संबंधों की तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर होती तो एक महिला जिला अध्यक्ष के साथ घर में घुसकर मारपीट जैसी घटना नहीं होती। 

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध कम होने के सरकारी दावों का जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने डीजीपी द्वारा अपराध में कमी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज स्थापित हो चुका है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।श्याम लाल पाल ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में समाजवादी पार्टी का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गार्गी पटेल को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता संघर्ष करेगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेगा।

गौरतलब है कि 28 मई की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित आवास पर मौजूद सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि उनके व्यावसायिक साझेदार प्यारेलाल यादव उर्फ मामा के परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर हमला किया था। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपितों के संबंध में जांच और कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.