ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp state president tied the families of crpf jawans

Chandauli News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को बंधाया ढांढस.

"एक सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर के उधमपुर जनपद के बसंतगढ़ के पास कंदवा इलाके में गश्त से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सकलडीहा तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी अरविंद यादव समेत तीन जवान शहीद हो गए थे"

chandauli

2:20 PM, Aug 14, 2025

Share:

Chandauli News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को बंधाया ढांढस.
logo

सीआरपीएफ जवान अरविंद यादव की मां और बड़े बेटे से बात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर मोलनापुर स्थित सैनिक अरविंद यादव के परिजनों से बुधवार की शाम समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पहाड़पुर मोलनापुर के निवासी सीआरपीएफ के जवान अरविंद यादव की बस एक सप्ताह पहले उधमपुर जनपद के बसंतगढ़ के पास कंदवा इलाके में सैनिकों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

Img

सीआरपीएफ जवान अरविंद यादव के परिजनों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

बुधवार की शाम पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दिलाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, सुरेंद्र मौर्य, तौकीर अहमद, सैफ अहमद, संतोष यादव, तूफानी यादव, राजेश यादव, बृजमोहन कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, अनिल चौहान, प्रभात यादव, हरदेव कुशवाहा, रामविलास फौजी आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.