मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp strict on negligence in investigations inspector suspended investigation against three

Chandauli News: विवेचनाओं में लापरवाही पर एसपी सख्त, दरोगा निलंबित, तीन के खिलाफ जांच.

“चंदौली में लंबित मुकदमों की विवेचना में लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। सकलडीहा सर्किल की समीक्षा में एसपी आकाश पटेल ने एक दरोगा को निलंबित कर दिया, जबकि तीन विवेचकों के खिलाफ जांच बैठा दी। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है।”

chandauli

7:34 PM, Aug 14, 2026

Share:

Chandauli News: विवेचनाओं में लापरवाही पर एसपी सख्त, दरोगा निलंबित, तीन के खिलाफ जांच.
logo

पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। लंबित मुकदमों की विवेचना समय से पूरी नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी आकाश पटेल ने सख्ती शुरू कर दी है। 13 अगस्त को सकलडीहा सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर धानापुर थाने में तैनात उप निरीक्षक सकलैन अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं धीना और बलुआ थाने के तीन विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसपी की समीक्षा में धानापुर थाने के मुकदमे की विवेचना में करीब डेढ़ साल बीतने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई। इसके अलावा धीना और बलुआ थानों के कुछ मामलों में भी 60 और 90 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद विवेचनाओं में अपेक्षित प्रगति और घटना का अनावरण नहीं होने पर संबंधित विवेचकों पर जांच बैठाई गई।

विज्ञापन

एसपी ने सभी विवेचकों को 60/90 दिन के भीतर निस्तारित होने वाली विवेचनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्ष्यों का संकलन, परीक्षण और कानूनी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। विवेचना में अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर आगे भी कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.