मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news intensive checking in sonbhadra on the eve of independence day security review at important places including railway station

Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में सघन चेकिंग, रेलवे स्टेशन समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा का जायजा.

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनभद्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अभिसूचना विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन, इको प्वाइंट समेत विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

sonbhadra

8:33 PM, Aug 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में सघन चेकिंग, रेलवे स्टेशन समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा का जायजा.
logo

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर अभिसूचना विभाग की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अभिसूचना विभाग सोनभद्र की टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, इको प्वाइंट समेत विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभिसूचना विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहनता से जांच की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखते हुए सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, प्रमुख पर्यटन स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अभिसूचना विभाग की टीम में उपनिरीक्षक अमर देव यादव, मुख्य आरक्षी राकेश पाल, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार दूबे और मुख्य आरक्षी अमित सिंह शामिल रहे। टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की जांच की। पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रखने की बात कही गई है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति या वस्तु की गतिविधि संदिग्ध नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने में सहयोग करने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.