Chandauli News: एसआईआर में धांधली और किसानों कि समस्या को लेकर सपाइयों ने घेरा एसडीएम कार्यालय.
"सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि एसआईआर के नाम पर उन्हें किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अन्य जनसमस्याओं का समाधान फरवरी माह के भीतर कराने का आश्वासन दिया गया।"
chandauli
7:21 PM, Feb 6, 2026
Share:


सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव तहसील मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में एसडीएम कुंदन राज कपूर को ज्ञापन सौंपते हुए.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर कथित धांधली और धान खरीद में बिचौलियों की भूमिका को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया। शुक्रवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यानारायण राजभर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद 14 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर को ज्ञापन सौंपा गया और 20 फरवरी तक समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर कई बूथों पर फार्म-7 बंद लिफाफे में भेजकर एक वर्ग विशेष के मतदाताओं का नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीद में भी क्रय केंद्र प्रभारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से किसानों का शोषण हो रहा है। बिना वास्तविक खरीद के ही लक्ष्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा सकलडीहा क्षेत्र में हाईवे निर्माण में मनमानी, बिजली संकट, गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के छत व सुंदरीकरण की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
वहीं सपा जिलाध्यक्ष सत्यानारायण राजभर ने हाईवे निर्माण के दौरान जगह-जगह हाईमास्ट लाइट लगाने, सड़क किनारे पटरी निर्माण, बिजली चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं के शोषण पर रोक, सीएचसी और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर व दवाओं की व्यवस्था, किसानों की जमीन का मुआवजा दिलाने तथा जल जीवन मिशन में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग रखी। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की बात कही।मौके पर सीओ स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, कोतवाल भूपेंद्र निषाद सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
