मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp surrounds collectorate on farmers problems mp virendra singh submits memorandum to dm warning of agitation

Chandauli News: किसानों की समस्याओं पर सपा का कलेक्ट्रेट घेराव, सांसद वीरेंद्र सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी.

“किसानों की सिंचाई, बिजली और खाद संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।”

chandauli

6:34 PM, Jul 16, 2026

Share:

Chandauli News: किसानों की समस्याओं पर सपा का कलेक्ट्रेट घेराव, सांसद वीरेंद्र सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,  आंदोलन की चेतावनी.
logo

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सपा सांसद वीरेंद्र सिंह व समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किसानों को पर्याप्त सिंचाई, बिजली और खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। 

Img

ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 जुलाई को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में जो निर्णय होगा, सभी सहयोगी दल उसी रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की रीढ़ मजबूत है, न कभी झुकी है और न आगे झुकेगी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने इमरान मसूद के बयान पर कहा कि कुछ ताकतें INDIA गठबंधन में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। आज़म खान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी उनके साथ खड़ी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। वहीं वाराणसी कॉरिडोर को लेकर उन्होंने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन यदि वंचित समाज की उपेक्षा कर विकास किया जाए तो उसे समग्र विकास नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन

Img

सांसद ने जिले के किसानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि नहरों में पानी नहीं है, बिजली व्यवस्था बदहाल है और लो-वोल्टेज के कारण निजी नलकूप बंद पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी से जुड़ी सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है, जबकि नारायणपुर, भूपौली और गंगा नदी के पंप कैनाल भी संचालित नहीं हो रहे हैं। साधन सहकारी समितियों पर खाद की कमी का आरोप लगाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.