Chandauli News: कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में एसपी ने दरोगा को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों और गंभीर आपराधिक मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन के बाद उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन चन्दौली से संबद्ध कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।"
chandauli
8:59 PM, Jun 5, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा थाना अलीनगर में तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, विवेचनात्मक कार्यों में शिथिलता और गंभीर मामलों में समय पर सूचना न देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों अलीनगर थाना क्षेत्र में लूट और टप्पेबाजी की एक घटना में पूर्व सूचना के बावजूद कार्रवाई न करने तथा एक युवती की गुमशुदगी एवं संदिग्ध मृत्यु प्रकरण की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा गलत और भ्रामक जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिससे मामले की जांच प्रभावित हुई और परिवार को भी समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। यह मामला थाना अलीनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों और गंभीर आपराधिक मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन के बाद उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन चन्दौली से संबद्ध कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी अनुशासनहीनता पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
