Chandauli News: सपा महिला जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर हमला, CCTV वीडियो वायरल.
"पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।"
chandauli
8:20 PM, May 28, 2026
Share:


सपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पर हमला करते सीसीटीवी कैमरे में कैद लोग लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वीडियो में कुछ लोग महिला नेता के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को अचानक कुछ लोग गार्गी सिंह पटेल के घर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि हमलावरों ने महिला जिलाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान बाल पकड़कर घसीटने, जमीन पर गिराने और लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। कमरे में रखी टेबल से भी हमला किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चे घबराकर कमरे के अंदर छिप गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया। मारपीट के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद डायल-112 और जलीलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों को चौकी भी ले जाया गया, लेकिन बाद में छोड़ दिए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। घटना में कुछ नामजद लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पूरे घटनाक्रम में जलीलपुर चौकी की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध नजर आई.
