ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news special camp organized in dharhara for verification of no mapping voters

Chandauli News: नो मैपिंग मतदाताओं के सत्यापन को लेकर धरहरा में लगा विशेष कैंप.

"एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि समस्या को देखते हुए अब न्याय पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाकर सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।"

chandauli

8:20 PM, Jan 24, 2026

Share:

Chandauli News: नो मैपिंग मतदाताओं के सत्यापन को लेकर धरहरा में लगा विशेष कैंप.
logo

धरहरा में एसआईआर के तहत नो मैपिंग के तहत छूटे मतदाताओं का सत्यापन में जुटी राज्यसभा सांसद सांधना सिंह और एसडीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नो मैपिंग श्रेणी में शामिल मतदाताओं के सत्यापन को लेकर तहसील प्रशासन लगातार सक्रिय है। शनिवार को धरहरा कंपोजिट विद्यालय परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहां राज्यसभा सांसद साधना सिंह की उपस्थिति में एसडीएम और तहसीलदार ने मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया। कैंप के दौरान पांच दर्जन से अधिक मतदाताओं ने आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपना सत्यापन कराया। इस प्रक्रिया में बीएलओ, तहसील कर्मी और ग्राम प्रधानों की भी सक्रिय भूमिका रही। 

Img

प्रशासन का प्रयास है कि नो मैपिंग के कारण मतदाता सूची से वंचित रहे लोगों के नाम समय रहते जोड़े जा सकें। तहसील प्रशासन ने नो मैपिंग मतदाताओं के सत्यापन के लिए सात अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। हालांकि, बड़ी संख्या में मतदाताओं का विवरण उपलब्ध न होने के कारण सत्यापन कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, ऐसे मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए सभी प्रमाण पत्रों के साथ नामित अधिकारी के समक्ष फोटो सत्यापन अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन

Img

बताया गया कि सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के तहत करीब 25 हजार से अधिक मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं, जिनका कोई स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि समस्या को देखते हुए अब न्याय पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाकर सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.