Chandauli News: चार नवम्बर से जनपद में शुरू होगी विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची.
"भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का द्वितीय चरण संचालित करने का निर्णय लिया है। यह अभियान लगभग 22 वर्षों बाद पुनः किया जा रहा है"
chandauli
10:25 AM, Oct 30, 2025
Share:


विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के बारे में जानकारी देते डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी च्नद्र मोहन गर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ SIR बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी तथा हर मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवम्बर 2025 तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रपत्र मुद्रण का कार्य किया जाएगा।
4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और उन्हें भरवाकर वापस लेंगे। आलेख्य मतदाता सूची 9 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियाँ 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएँगी तथा उनका निस्तारण 31 जनवरी 2026 तक पूरा होगा। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए; इसलिए स्थलों का सत्यापन व सम्भाजन भी इसी अवधि में किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग और उनके द्वारा नियुक्त बीएलओ से समन्वय की अपील की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने भी सुझाव या शिकायत पत्र के माध्यम से देने का अनुरोध किया तथा SIR की पारदर्शिता और त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित करने में सहयोग की माँग की।



