ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speech and street drama competition held under national road safety month

Chandauli News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हुई भाषण व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता.

"प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और 24 जनवरी 2026 को पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।"

chandauli

10:21 AM, Jan 21, 2026

Share:

Chandauli News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हुई भाषण व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता.
logo

सैयद राजा की राजकीय महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक करते छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की, जबकि आयोजन रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी अनुराग सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन और दुर्घटनाओं से बचाव पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। 

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की सुहानी सिंह, सिम्पी सिंह, पूजा जायसवाल, अंजली जायसवाल, विनीता देशमुख, सोनाली और अनुराधा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की शिखा कुमारी, खुशी, मुस्कान मिश्रा, रीतू यादव, विनीता यादव, आश्रिता कुमारी और ममता कुमारी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि बीए तृतीय सेमेस्टर की रुची यादव, दीपा कुमारी, दिव्यज्योति पाण्डेय, तनुप्रिया और सुकन्या लक्ष्मी की टीम को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अवनीश कुमार सिंह और डॉ. श्रद्धा मिश्रा रहीं। 

विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की दिव्यज्योति पाण्डेय ने प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की अंजनी गुप्ता ने द्वितीय और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अजय सोनकर और संकट मोचन झा ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और 24 जनवरी 2026 को पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.