मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding alto collides with bike youth seriously injured

Chandauli News: तेज रफ्तार ऑल्टो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल.

“इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा पुल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।”

chandauli

10:17 PM, Aug 11, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार ऑल्टो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल.
logo

AI तस्वीर...

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा पुल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिहार के चांद थाना क्षेत्र के राजपुर खरौली गांव निवासी जलालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि जलालुद्दीन मंगलवार को बाइक से अपने गांव राजपुर खरौली जा रहे थे। वह जैसे ही खरौझा पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही ऑल्टो कार संख्या यूपी 70 एबी 5065 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जलालुद्दीन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें संभालते हुए पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.