Chandauli News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला दीवान गंभीर घायल.
“चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चकिया कोतवाली की महिला दीवान कुंती देवी और बाइक चालक सुनील दुबे घायल हो गए। गंभीर हालत में महिला दीवान को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।”
chandauli
1:51 PM, Sep 22, 2026
Share:


बोलेरो कि टक्कर से घायल बाइक सवार युवक और महिला पुलिस कर्मी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चकिया कोतवाली में तैनात महिला दीवान कुंती देवी और बाइक चला रहे सुनील दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
बताया गया कि इलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव निवासी सुनील दुबे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सरकारी कार्य से वापस लौट रहीं चकिया कोतवाली की महिला दीवान कुंती देवी ने उनसे लिफ्ट मांगी और बाइक पर सवार हो गईं। दोनों सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। महिला दीवान कुंती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सुनील दुबे का अस्पताल में उपचार किया गया। घटना के बाद पुलिस फरार बोलेरो चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।



