Chandauli News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद.
"पुलिस ने बस की तलाश शुरू कर दी है तथा चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल धानापुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है"
chandauli
3:15 PM, Nov 26, 2025
Share:


बस की टक्कर से सड़क पर बाइक सहित घिसटता बाइक सवार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। वे जमानिया से अपने घर खड़ान गांव लौट रहे थे, तभी नौली गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल गोलू को तुरंत सीएचसी धानापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गोलू के सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा करने वाली बस पर 'अरविंद' लिखा हुआ था और वह काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक सामने से बस आ जाने के कारण गोलू संतुलन नहीं बना पाए और हादसा हो गया। लोगों के अनुसार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार बसें आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं और कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
घटना को देख बाइक सवार की मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग
सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस की तलाश शुरू कर दी है तथा चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल धानापुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



