मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding car stuck in the railing of ganga pipa bridge major accident averted

Chandauli News: तेज रफ्तार कार गंगा पीपा पुल की रेलिंग में फंसी, टला बड़ा हादसा.

"घाट प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण पुल की पटरी के नट-बोल्ट टूट गए थे। पटरी तेल टंकी में फंसने और रेलिंग के सहारे रुकने से वाहन नदी में गिरने से बच गया। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।"

chandauli

8:35 PM, Mar 22, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार कार गंगा पीपा पुल की रेलिंग में फंसी, टला बड़ा हादसा.
logo

पीपा पुल पर अटकी कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। टांडा गंगा घाट स्थित पीपा पुल पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब मारूफपुर से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग में जा फंस गई। गनीमत रही कि वाहन लोहे की पटरी और तारों में उलझ गया, जिससे वह गंगा नदी में गिरने से बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। वाहन में चालक समेत चार युवक सवार थे, जो ईद के अवसर पर वाराणसी जा रहे थे। तेज गति के कारण कार पुल पर लगी लोहे की चद्दरों के नट-बोल्ट तोड़ते हुए आगे बढ़ी और एक लोहे की पटरी वाहन की तेल टंकी में फंस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि किनारे की सुरक्षा बल्लियां भी टूट गईं और पुल की एक चद्दर नदी में गिर गई।

विज्ञापन

हादसे में कार की तेल टंकी क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन पुल के किनारे रेलिंग में अटक गया। घटना के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को धक्का देकर घाट पर लाया गया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। बाद में वाहन स्वामी ने ट्रैक्टर की सहायता से कार को हटवाया। ग्रामीणों का कहना है कि पीपा पुल पर इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। पुल पर गति सीमा से संबंधित कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.