Chandauli News: तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो पलटा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.
"बताया जा रहा है कि राकेश अमृतपुर गांव में अपनी बहन और जीजा को छोड़ने आया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।"
chandauli
11:30 PM, Feb 23, 2026
Share:


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केसरी, नौगढ़, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी गांव के समीप सोमवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो युवक नीचे दब गए। सुनसान मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ने पर दोनों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे युवक राकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान राकेश चौहान, निवासी थाना शहाबगंज क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश अमृतपुर गांव में अपनी बहन और जीजा को छोड़ने आया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
