मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding dumper truck wreaks havoc middle aged cyclist dies

Chandauli News: तेज रफ्तार डंपर ट्रक का कहर, साइकिल सवार अधेड़ की मौत.

"बबुरी थाना प्रभारी विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

4:27 PM, Feb 28, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार डंपर ट्रक का कहर, साइकिल सवार अधेड़ की मौत.
logo

घटना कि सूचना पर मौके पर पहुंची बबूरी पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, (चंदौली).

चंदौली। जनपद में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बबुरी थाना क्षेत्र के मुगलसराय-चकिया मार्ग पर शनिवार को चरमोरवा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार अधेड़ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को नियमताबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान दशरथ बिंद (63 वर्ष) निवासी बसंतपुर गांधी, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाना प्रभारी विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.