Chandauli News: तेज रफ्तार एंबुलेंस बनी हादसे की वजह, बाइक सवार समेत कई लोग घायल.
"भीषण टक्कर में 28 वर्षीय प्रीति, 22 वर्षीय मनोज, 70 वर्षीय अर्जुन, 75 वर्षीय लक्ष्मण और 50 वर्षीय जगजीवन राम घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।"
chandauli
9:22 PM, Apr 9, 2026
Share:


एंबुलेंस के नीचे फंसी बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर मोड़ के पास गुरुवार कि दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने कहर मचा दिया बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित एंबुलेंस दुकानों में जा घुसी।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस वाराणसी से मरीज छोड़कर बिहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान शंकर मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के चक्कर से पांच लोग घायल हो गए थे जिन्हें मेडिकल कॉलेज जाएगा जहां उनका उपचार किया गया। उसमें से एक व्यक्ति को ज्यादा चोट आई है जिनको भर्ती कर लिया गया है।
