ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding pickup overturned on the highway driver died on the spot

Chandauli News: हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक की मौके पर मौत.

“अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गुड्डू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

chandauli

7:42 PM, Sep 25, 2026

Share:

Chandauli News: हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक की मौके पर मौत.
logo

पालटे वाहन को क्रेन से उठाते NHAI कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गुड्डू यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

जानकारी के अनुसार लौंदा निवासी गुड्डू यादव पिकअप लेकर हाईवे से गुजर रहा था। गांव के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में उसकी पहचान गुड्डू यादव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Img

गुड्डू अपने पिता सुदामा यादव का इकलौता बेटा था। करीब 10-12 वर्ष पहले उसकी शादी कंचन कुमारी से हुई थी। परिवार में छह वर्षीय बेटी किट्टू भी है। इकलौते बेटे की मौत से पिता का सहारा छिन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.