ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding scorpio hits bike three injured including bike rider

Chandauli News: तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक सहित तीन घायल.

"अलीनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने अभिज्ञता जाहिर की है"

chandauli

9:53 PM, Dec 9, 2025

Share:

Chandauli News: तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक सहित तीन घायल.
logo

स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर गिरी बाइक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास मंगलवार को तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दिया। स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को इलाज के लिए अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

Img

जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के सैदपुर गांव निवासी जोखन यादव 27 वर्ष,मोनू 32 वर्ष,चंद्रहास 35 वर्ष एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलीनगर की तरफ आ रहे थे। 

जैसे ही सरेसर गांव के समीप बरौनी कानपुर पाइपलाइन कार्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे।

Img

बाइक सवारो को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो

जिसको राहगीरों ने निजी वाहन से अलीनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने अभिज्ञता जाहिर की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.