मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding tractor crushes bike rider one dead angry villagers blocked the road

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम.

"मृतक के भाई मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।"

chandauli

10:38 PM, May 16, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम.
logo

मृतक नंदू यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुरहना गांव स्थित रिंग रोड अंडरपास के पास शुक्रवार देर रात मिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने चहनियां-डीडीयू नगर मार्ग पर जाम लगाकर ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टरों पर रोक लगाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार चतुर्भुजपुर निवासी 48 वर्षीय नंदू यादव अपने साथी डब्बू यादव के साथ बाइक से कैली गांव निमंत्रण में गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुरहना गांव के पास रिंग रोड अंडरपास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नंदू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डब्बू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां से भी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात करीब 12 बजे चहनियां-डीडीयू नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चल रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मृतक नंदू यादव मूल रूप से बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निवासी थे। वह चतुर्भुजपुर में डेयरी संचालित कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी चंदा देवी की करीब 10 वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में दो पुत्र किशन (13) और कल्लू (12) हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.