मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news speeding tractor crushes farmer death

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौत.

"ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे निर्माण में लापरवाही के कारण क्रासिंग बंद नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।"

chandauli

9:01 PM, Apr 11, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौत.
logo

मृतक रामआश्रय यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली)  

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय रामाश्रय यादव बाइक से सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान सकलडीहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंदते हुए पंचायत भवन की बाउंड्री तोड़ दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, जो पास के एक घर में छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे निर्माण में लापरवाही के कारण क्रासिंग बंद नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.