Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, चालक फरार.
"मुगलसराय थानाध्यक्ष का कहना है कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।"
chandauli
7:28 PM, Apr 10, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। करवत गांव के पास मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी निवासी तरुष कुमार (20 वर्ष) अपने एक साथी के साथ बाइक से मुगलसराय होते हुए पड़ाव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह दुल्हीपुर-करवत के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। युवक के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिए परिवार को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मुगलसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
