Chandauli News: तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, एक की मौत, तीन गंभीर.
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ अरुण सिंह ने बताया कि इस मामले में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कार्पियो को पुलिस कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।"
chandauli
11:35 AM, Jan 16, 2026
Share:


मृतक इरशाद कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। वाहन की चपेट में आते ही लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और सभी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी के साथ मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसा बंगाल नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो से हुआ, जिसे चला रहा चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



