Chandauli News: तेज रफ्तार का कहर, दीवार से टकराई बाइक, एक किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल.
"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां के प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि “कागजी कार्यवाही पूरी करने में समय लगता है, इसलिए कुछ देर लगी होगी।”
chandauli
8:27 PM, Dec 5, 2025
Share:


मृतक विशाल यादव कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा गांव के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चारा मशीन की मोटर की मरम्मत कराने चहनिया बाजार जा रहे दो किशोरों की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय विशाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किसन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, किसन कुमार यादव (15 वर्ष), पुत्र भानु यादव, जो अपने ननिहाल निधौरा में रहता था, अपने मामा के लड़के विशाल यादव, पुत्र ओमप्रकाश यादव, के साथ मोटर की मरम्मत कराने चहनिया जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं गंभीर घायल किसन को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए। उनका कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां में कोई इलाज सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद घायल को 45 मिनट तक रोके रखा गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर रेफर न करने से कई बार गंभीर मरीजों की जान चली जाती है।
हादसे की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। किसन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है, जबकि विशाल दो भाइयों में बड़ा था।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां के प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि “कागजी कार्यवाही पूरी करने में समय लगता है, इसलिए कुछ देर लगी होगी।”



