मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sports competition concludes minister honored the players

Chandauli News: खेल प्रतियोगिता का समापन, मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित.

"मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव ने बताया कि उन्होंने बताया कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जिससे प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों को जोड़ा जा रहा है। सरकार खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।"

chandauli

9:25 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: खेल प्रतियोगिता का समापन, मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित.
logo

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते मंत्री दिनेश यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के ताला गांव में युवा शक्ति वनांचल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल, दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का समापन प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया। समापन अवसर पर मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं स्पोर्ट्स सूट प्रदान कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में पंडित बच्चन जी महाविद्यालय की प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को मंत्री ने अपने हाथों से मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। अन्य विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने सुदूर वनांचल क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए आयोजन समिति की प्रशंसा की।

Img

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ओलंपिक, एशियाई एवं कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्व चैंपियन खिलाड़ी पारुल चौधरी का उदाहरण देते हुए बताया कि सरकार ने उन्हें तीन करोड़ रुपये की धनराशि एवं डीएसपी पद प्रदान किया है।

विज्ञापन

Img

मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति-2023 के तहत चिन्हित खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में स्पोर्ट्स कॉलेज, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं इंजरी सेंटर की स्थापना की जा रही है। लखनऊ में आधुनिक इंजरी सेंटर का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिससे खिलाड़ियों को उपचार के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। एकलव्य कोष के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण व अन्य खर्चों का वहन प्रदेश सरकार करेगी। कार्यक्रम का समापन मंत्री ने वॉलीबॉल उछालकर किया। इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, युवा कल्याण के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, ग्राम प्रधान नारायण यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन संतोष यादव ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.