मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news state budget appreciated by industry big step towards development

Chandauli News: प्रदेश के बजट को उद्योग जगत ने सराहा, विकास की दिशा में बड़ा कदम.

"रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. मिश्रा ने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह ‘विकसित भारत संकल्प’ के साथ ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा और इसमें मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच स्पष्ट झलकती है।"

chandauli

9:20 PM, Feb 11, 2026

Share:

Chandauli News: प्रदेश के बजट को उद्योग जगत ने सराहा, विकास की दिशा में बड़ा कदम.
logo

रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट का पूर्वांचल के रखा मात्र जिले के रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. मिश्रा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और औद्योगिक विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि बजट में निवेश के विस्तार, किसानों और ग्रामीण विकास, साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

डी.एस. मिश्रा ने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह ‘विकसित भारत संकल्प’ के साथ ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा और इसमें मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच स्पष्ट झलकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.