Chandauli News: मृतक व्यापारी को न्याय दिलाने के लिए डीजीपी से मिलेंगे उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष.
"बनवारी लाल कंछल ने कहा कि मृतक के हत्यारे को नेस्तनाबूत किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए"
chandauli
10:53 PM, Nov 23, 2025
Share:


मृतक दवा व्यवसाई की दुकान के सामने धरने पर बैठे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या के पांच दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया है। रविवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बधाया और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने की डीजीपी से मिलने की घोषणा
बनवारी लाल कंछल ने कहा कि वे सोमवार को प्रदेश के डीजीपी से मिलकर मृतक को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि मृतक के हत्यारे को नश्तनबूत किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने की जिला बंद का आह्वान
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम बीत चुका है और अभी तक घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ है। अब व्यापारी उग्र प्रदर्शन के लिए कमर कस चुका है। उन्होंने जल्द ही जिला बंद का आह्वान करने की चेतावनी दी।
प्रदेश मंत्री ने की मुख्यमंत्री से मिलने की बात
प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि व्यापारी की हत्या हो जाने के बाद अब प्रशासन अपनी कार्यवाही करे, हम व्यापारी अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी।



