Chandauli News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता का बयान, सपा सरकार में महिलाओं का होता था उत्पीड़न.
"राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और योगी सरकार में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।"
chandauli
8:21 PM, Mar 11, 2026
Share:


बच्चों का अन्नप्राशन करती राज्य महिला आयोग की अध्यक्षत डॉ बबीता सिंह चौहान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जनपद दौरे के दौरान बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान डीएम, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। सुनवाई के दौरान सबसे अधिक मामले महिला उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद से जुड़े सामने आए।अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और तय समय सीमा में कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि घरेलू हिंसा और शोषण जैसी घटनाओं के खिलाफ महिलाएं खुलकर आवाज उठा सकें। दौरे के दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जिला अस्पताल, शिशु बाल गृह और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली और कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मिशन शक्ति अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। इस पर अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि स्कूल वाहनों और सार्वजनिक परिवहन में चालक का नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित होना चाहिए। साथ ही कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को मोबाइल पर होमवर्क देने पर सख्ती से रोक लगाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और योगी सरकार में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान करीब 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर पारिवारिक उत्पीड़न से संबंधित थे।
