Chandauli News: चीनी पर स्टॉक लिमिट लागू, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई.
“चंदौली में चीनी की किल्लत और मनमाने दामों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर स्टॉक लिमिट लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर व्यापारियों के स्टॉक की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।”
chandauli
8:00 AM, Aug 23, 2026
Share:


चीनी के स्टॉक की जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में चीनी की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक स्टॉक लिमिट व्यवस्था लागू रहेगी। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर चीनी कारोबारियों के स्टॉक की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
नियमों के अनुसार कोई भी चीनी डीलर स्टॉक प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा। इसके अलावा किसी भी समय 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक रखना प्रतिबंधित रहेगा। सभी डीलरों को संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर स्टॉक की स्थिति घोषित करने और प्रत्येक शुक्रवार को उसे अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने या तय कीमत से अधिक दाम वसूलने की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि चीनी की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत होने पर जिला पूर्ति अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839564808 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नंबर 7839565148 पर सूचना दें।



