Chandauli News : चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार.
“चंदौली के सकलडीहा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा। बरामद बाइक गाजीपुर के सदर अस्पताल से चोरी हुई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।”
chandauli
8:27 PM, Aug 19, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान तहसील सकलडीहा चौराहे से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक मौर्य के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद हीरो एचएफ डीलक्स बाइक संख्या UP61 AQ 5952 गाजीपुर जिले में दर्ज चोरी के एक मुकदमे से संबंधित है। 25 अगस्त 2025 को गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव निवासी रामसुरत यादव अपनी बाइक से सदर अस्पताल इलाज कराने गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी। मामले में गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
सकलडीहा पुलिस के अनुसार, 18/19 अगस्त की रात तहसील चौराहे पर संदिग्धों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अभिषेक मौर्य को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से उक्त बाइक बरामद हुई। बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने पर उसके चोरी के मुकदमे से जुड़े होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
