मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news stolen bike recovered two accused arrested two teenagers in police custody

Chandauli News: चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर पुलिस अभिरक्षा में.

“धानापुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्कूल के बाहर से बाइक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है।”

chandauli

9:01 PM, Aug 1, 2026

Share:

Chandauli News: चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर पुलिस अभिरक्षा में.
logo

पुलिस गिरफ्त में शातिर बाइक चोर बरामद बाइक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में दो विधि विरुद्ध किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को अमर शहीद इंटर कॉलेज, शहीदगांव के सामने से उमेश यादव की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह फार्मेसी कॉलेज के पास टोनू पासवान को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने बाइक चोरी की होने की जानकारी के बावजूद अपने फुफेरे भाई और उसके साथियों से पांच हजार रुपये में खरीदने का सौदा किया था तथा पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटाकर पहचान संबंधी निशान भी मिटा दिए थे।

विज्ञापन

टोनू की निशानदेही पर पुलिस ने अनूप राय को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अनूप ने स्वीकार किया कि उसने दो किशोरों के साथ मिलकर 29 जुलाई को स्कूल के बाहर से बाइक चोरी की थी। एक किशोर रेकी कर रहा था, जबकि वह और दूसरा किशोर बाइक लेकर फरार हुए थे। बाद में बाइक सकलडीहा क्षेत्र में टोनू पासवान को बेच दी गई। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.