Chandauli News: भीषण आग से पुआल-भूसा जलकर राख.
"ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है।"
chandauli
8:02 PM, Apr 24, 2026
Share:


आग में जलता पुआल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के निचोट कलां मार्ग पर शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। आग की चपेट में आकर रामजी यादव का करीब सात बीघा पुआल और भंगी यादव का लगभग छह बीघा भूसा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग पूरी तरह से पुआल और भूसा को जलाकर राख कर चुकी थी। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।
विज्ञापन
हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर किसी चिंगारी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से दोनों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है।
