Chandauli News: ब्याज माफियाओं पर सख्ती, मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि मूलधन चुकाने के बाद भी यदि कोई जबरन ब्याज वसूलता है या मारपीट करता है तो उसकी शिकायत करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित की पहचान गोपनीय रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
10:45 PM, Apr 11, 2026
Share:


मुगलसराय कोतवाली में लोगों को सूदखोरो के प्रति जागरुक करते सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में अवैध सूदखोरी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में ब्याज माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही सीओ ने मजदूर तबके के लोगों के साथ बैठक कर सूदखोरों के अत्याचार के खिलाफ जागरूक किया।
मामले में वादी मोहम्मद लक्ष्मन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने पांच वर्ष पूर्व कुछ लोगों से ब्याज पर पैसा लिया था, जिसे चुकाने के बाद भी आरोपी उससे गुंडा टैक्स के नाम पर पैसा मांग रहे हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली परिसर में सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाल बीपी सिंह ने नगर पालिका के सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें सूदखोरों से सावधान रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
