मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news strict action by police checking campaign started on the road

Chandauli News: पुलिस का सख़्त एक्शन, सड़क पर उतरा चेकिंग अभियान.

"सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान किसी भी तरह का रसूख काम नहीं आया और सभी के साथ समान व्यवहार किया गया।"

chandauli

9:02 AM, Feb 5, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस का सख़्त एक्शन, सड़क पर उतरा चेकिंग अभियान.
logo

भारतीय जनता पार्टी का स्पीकर लगे स्कॉर्पियो से काली फिल्म उतरवाते सीओ सदर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए सड़कों पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली क्षेत्र के इलिया मोड़ पर यह बड़ी कार्रवाई की गई, जहां आने-जाने वाले दर्जनों वाहनों को रोककर जांच की गई।

Img

चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। खास तौर पर ब्लैक फिल्म लगे लग्जरी वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रही। इस दौरान बीजेपी का झंडा लगा एक स्कॉर्पियो वाहन भी कार्रवाई से नहीं बच सका। मौके पर ही वाहन से अवैध ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियम तोड़ने वालों में आम हो या खास, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

Img

जनप्रतिनिधियों के वाहनों से भी ब्लैक फिल्म हटवाई गई। सीओ सदर ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान किसी भी तरह का रसूख काम नहीं आया और सभी के साथ समान व्यवहार किया गया। पुलिस ने साफ किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.