ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news strict campaign against chinese manjha 15 shops investigated 120 bundles of banned manjha seized

Chandauli News: चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्त अभियान, 15 दुकानों की जांच, 120 बंडल प्रतिबंधित मांझा जब्त.

"सीओ सदर ने कहा कि यदि किसी बाजार या दुकान पर चाइनीज मांझा की बिक्री की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके"

chandauli

8:34 PM, Jan 3, 2026

Share:

Chandauli News: चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्त अभियान, 15 दुकानों की जांच, 120 बंडल प्रतिबंधित मांझा जब्त.
logo

पतंग की दुकान पर चाइनीस मांझा को लेकर जांच करते सीओ सदर देवेंद्र कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। आगामी त्योहारों को देखते हुए चंदौली पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में कस्बा चंदौली में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे में स्थित पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान कुल 15 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचते पाए जाने पर 120 बंडल (लच्छी) प्रतिबंधित मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी सदर ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति मुनाफे के लालच में चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक होता है, जिससे न केवल लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका रहती है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है। पतंग उड़ाने के लिए केवल सुरक्षित और मानक मांझे का ही उपयोग करें तथा अपने परिवार और बच्चों को चाइनीज मांझा के खतरों के बारे में जागरूक करें। यदि किसी बाजार या दुकान पर चाइनीज मांझा की बिक्री की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.