Chandauli News: बिजली उपकेंद्रों पर सुरक्षा को लेकर सख्ती, लापरवाही पर हटाने की चेतावनी.
"हाल ही में अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े एक लाइनमैन की मौत के बाद विभाग अलर्ट मोड में है। इस मामले में निगम के एमडी शंभू कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कई कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।"
chandauli
6:33 PM, Mar 27, 2026
Share:


बिजली उपकेन्द्र सकलडीहा पर लाइनमैन और एसएसओ सहित जेई को निर्देश व संकल्प दिलाते अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता ए.सी. जसमीर सिंह और अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने सकलडीहा बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण कर लाइनमैन, एसएसओ और जेई को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प दिलाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करने या निर्देशों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया गया कि हाल ही में अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े एक लाइनमैन की मौत के बाद विभाग अलर्ट मोड में है। इस मामले में निगम के एमडी शंभू कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कई कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। अधिकारियों ने भूपौली, सकलडीहा और कमालपुर क्षेत्रों के कर्मचारियों को भी सुरक्षा नियमों से अवगत कराया। साथ ही निर्देश दिया गया कि बिना शटडाउन की अनुमति और सुरक्षा उपकरणों के कोई कार्य न किया जाए। कर्मचारियों को नशामुक्त रहकर कार्य करने और हर स्थिति में सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
