ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news strong welcome for sandeep yadav who became sp state executive member noise about 2027 assembly elections

Chandauli News: सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने संदीप यादव का जोरदार स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भरी हुंकार.

“सपा प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने के बाद गृह जनपद पहुंचे एडवोकेट संदीप कुमार यादव का चंदौली में समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।”

chandauli

9:59 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने संदीप यादव का जोरदार स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भरी हुंकार.
logo

चकिया-चंदौली तिराहे पर पूर्व सभा सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में सपा नेता संदीप यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट संदीप कुमार यादव का मंगलवार को चकिया-चंदौली तिराहे पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद गृह जनपद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

Img

बनारस से निकला स्वागत काफिला पड़ाव, दुल्हीपुर, मुगलसराय, आरटीओ कार्यालय, चंदौली, नवही पुल, नारायणपुर और बुझारत की मड़ई होते हुए गंजी प्रसाद तिराहा पहुंचा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। संदीप यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। संदीप यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, नौजवान और महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली के जरिए भाजपा जीत दर्ज करती है और दावा किया कि 2027 में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर सपा को प्रचंड बहुमत देगी।

विज्ञापन

Img

वहीं पूर्व सांसद रामकिशुन ने भी भाजपा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं से परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सपा जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। स्वागत समारोह में कृष्ण यादव काजू, पूर्व प्रमुख अरविंद, कमलेश यादव, मंगल यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.