ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news student came in contact with 11 thousand volt line while coaching on rooftop admitted to hospital in critical condition

Chandauli News: छत पर चल रही कोचिंग में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया छात्र, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

“चंदौली के चकिया क्षेत्र के हेतिमपुर में कोचिंग पढ़ने पहुंचे कक्षा 11 के छात्र के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो गया। घटना के बाद छत पर संचालित कोचिंग सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।”

chandauli

8:37 PM, Nov 1, 2026

Share:

Chandauli News: छत पर चल रही कोचिंग में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया छात्र, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.
logo

घायल छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर में रविवार सुबह कोचिंग पढ़ने पहुंचे कक्षा 11 के एक छात्र के साथ हादसा हो गया। पुराना डीह निवासी अचीत यादव भवन की छत पर संचालित कोचिंग सेंटर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

बताया जाता है कि अचीत यादव रोज की तरह रविवार सुबह पढ़ने के लिए कोचिंग पहुंचा था। इसी दौरान भवन की छत के आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। तेज करंट लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। कोचिंग संचालक की ओर से छात्र की गतिविधि को हादसे की वजह बताया गया। उनका कहना था कि विद्यार्थी ने स्वयं हाथ से बिजली का तार पकड़ लिया था। हालांकि, घटना के बाद छत पर कक्षाएं संचालित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

यदि भवन की छत के आसपास से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही थी तो विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे, यह जांच का विषय है। केवल छात्र की गलती बताकर संस्थान की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। प्रकरण की जानकारी प्राप्त कर जांच कराई जाएगी। यदि इस तरह की लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित कोचिंग संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.