मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news student dies after being hit by shramjeevi express sisters cry in bad condition due to death of only brother before rakshabandhan

Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर छात्र की मौत, रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई कि मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल.

“सकलडीहा के बलारपुर गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र करन यादव की शनिवार दोपहर श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की मौत से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।”

chandauli

12:09 AM, Aug 9, 2026

Share:

Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर छात्र की मौत, रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई कि मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल.
logo

मृतक करन यादव की फाइल फोटो,

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी किसान संतोष यादव के 16 वर्षीय इकलौते बेटे करन यादव की शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। करन सकलडीहा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

Img

करन शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जाने की बात कहकर साइकिल और बैग लेकर घर से निकला था। छुट्टी के बाद घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंचे पिता और चाचा शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मां संजू देवी और दोनों बहनों चांदनी व अंजनी का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद शव जीआरपी को सौंप दिया।

विज्ञापन

Img

करन दो बहनों का इकलौता भाई था। रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट देने की बात कहने वाला करन अब उनके बीच नहीं रहा। भाई की मौत से दोनों बहनें बदहवास हैं और बार-बार यही कहकर रो रही हैं कि अब किसके हाथ में राखी बांधेंगी। परिवार के इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.