मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news students became robbers due to expensive hobbies and desire to get rich quickly

Chandauli News: महंगे शौक और जल्दी अमीर बनने की चाहत में छात्र बने लुटेरे.

"पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। संगठित अपराध और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।"

chandauli

1:02 PM, May 27, 2026

Share:

Chandauli News: महंगे शौक और जल्दी अमीर बनने की चाहत में छात्र बने लुटेरे.
logo

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

चंदौली। फिल्मों जैसी लाइफ और जल्द पैसा कमाने की चाहत ने पढ़ाई करने वाले युवकों को अपराध की दुनिया में पहुंचा दिया। मुगलसराय पुलिस ने एक ऐसे लूटकांड का खुलासा किया है, जिसमें कॉलेज के छात्र ही शातिर लुटेरे बन बैठे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नगदी, बाइक, मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है।

Img

पुलिस के अनुसार 21 मई को वाराणसी निवासी महताब अहमद, जो एक फर्म में मुनीब का काम करते हैं, दुकानदारों से तगादा वसूली कर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर ग्राम चौरहट के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 लाख 34 हजार रुपये मौजूद थे। घटना के बाद मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर ओपी गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Img

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी और बिहार के रहने वाले आर्यन श्रीवास्तव, शिवांग पाण्डेय, मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन और देव सरकार उर्फ दयाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन युवकों को एक अंदरूनी व्यक्ति ने मुनीब की हर गतिविधि की जानकारी दी थी। आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्द अमीर बनने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है।गिरफ्तार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.