Chandauli News: सीबीएसई इंटर हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया.
Chandauli News: सीबीएसई इंटर हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया.
12:00 AM, May 18, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। जेएस पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं ने अपना 100% परिणाम प्रतिफल देकर पूरे जिले में अपना परचम लहराया है। बता दें कि सीबीएसई द्वारा दिनांक 13 मई 2025 को 12वीं और 10वीं का परीक्षाफल परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जेएस पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा शैलजा मिश्रा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 95% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, समाज व अभिभावक का मान बढ़ाया है। वहीं सौम्या मुखर्जी ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान को तथा नवीन कुमार यादव ने 92% अंक के साथ तीसरे स्थान को सुशोभित किया। वहीं 12वीं के छात्रों ने भी अपने नाम रोशन किए, जिसमें निखिल कुमार शर्मा ने 94% प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिधिक्षा 90%, पलक जायसवाल आदि सभी बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन सभी बच्चों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में माला पहनाकर और उन्हें मिष्ठान खिलाकर विद्यालय के डायरेक्टर व प्रधानाचार्य रजनीश जी ने हर्ष व्यक्त किया और छात्रों को ऊर्जावान एवं उत्साहित बनाए रखने के लिए अपने उद्बोधन व आशीर्वाद भी दिया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर विधुभूषण सिंह, विद्यालय की संरक्षिका शशिबाला सिंह, विनीता सिंह के साथ समस्त अध्यापक गण अवधेश सर, आशुतोष सर, विकास कीर्ति वर्मन सर, संजय सर, राहुल सर, शिशिर सर, प्रमोद सर, अभिषेक सर, अमित सर, स्वेता मुखर्जी मैम, प्रियंका मैम, नीतू मैम आदि सभी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किए। सबने जोरदार तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अपने-अपने आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन



