मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news students protest against neet paper leak attempt to burn pm s effigy police use mild force

Chandauli News: NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फुकने का प्रयास, पुलिस का हल्का बल प्रयोग.

"नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को चंदौली में छात्र-युवाओं ने विरोध मार्च निकालकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।”

chandauli

5:33 PM, Jul 24, 2026

Share:

Chandauli News: NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फुकने का प्रयास, पुलिस का हल्का बल प्रयोग.
logo

छात्र नेता से पीएम मोदी का पुतला छीनती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के अलीनगर चकिया मोड़ तिराहे पर छात्र-युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए करीब एक किलोमीटर तक जुलूस निकाला। हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर छात्र नारेबाजी करते हुए समाजवादी विचारधारा के पूर्व विधायक की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां धरना दिया गया। इस दौरान एक छात्र नेता ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर बलपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Img

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अंकित यादव ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रतियोगी छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उनकी मांगों को अनसुना किया गया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय की जाए, प्रभावित छात्रों को न्याय मिले तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

विज्ञापन

Img

एक अन्य छात्र नेता ने भी कहा कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं में बढ़ते आक्रोश की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और बाद में छात्र-युवा ज्ञापन सौंपकर लौट गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.