ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news studies affected due to waterlogging in composite school baraon children reaching amidst water

Chandauli News : कंपोजिट विद्यालय बरांव में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित, पानी के बीच पहुंच रहे बच्चे.

“कंपोजिट विद्यालय बरांव में जलभराव की समस्या से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। बाउंड्रीवाल नहीं होने से खेतों का पानी विद्यालय परिसर में पहुंच रहा है।”

chandauli

10:05 AM, Aug 21, 2026

Share:

Chandauli News : कंपोजिट विद्यालय बरांव में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित, पानी के बीच पहुंच रहे बच्चे.
logo

कंपोजिट विद्यालय बरांव परिसर में भरे बारिश के पानी के बीच होकर विद्यालय जाते बच्चे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.

चंदौली। बारिश का क्रम थमने के बाद भी कंपोजिट विद्यालय बरांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। गुरुवार को अवकाश के बाद विद्यालय खुला तो बच्चे पानी के बीच से गुजरकर कक्षाओं तक पहुंचे। परिसर में पानी भरा होने के कारण कई कमरों तक पहुंचना मुश्किल रहा। ऐसे में शिक्षकों ने उपलब्ध कमरों में ही बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था की। जलभराव के चलते विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही।

Img

विद्यालय के पीछे खेत स्थित है और करीब तीन वर्ष पूर्व बारिश के दौरान विद्यालय की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई थी। अब तक बाउंड्रीवाल का पुनर्निर्माण नहीं होने के कारण बरसात में खेतों का पानी सीधे विद्यालय परिसर में पहुंच जाता है। इससे पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है और बच्चों तथा शिक्षकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले वर्ष भी जलभराव के कारण पास स्थित मिनी पंचायत भवन में बच्चों की पढ़ाई करानी पड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्रीवाल नहीं होने से आवारा पशु भी विद्यालय परिसर में पहुंचकर गंदगी फैलाते हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से बाउंड्रीवाल के पुनर्निर्माण और जलनिकासी की समस्या को लेकर खंड शिक्षाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Img

लगातार दूसरे वर्ष बरसात में विद्यालय परिसर में पानी भरने से अभिभावकों में नाराजगी है। उन्होंने जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से जल्द बाउंड्रीवाल बनवाने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित माहौल मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.