ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sub inspector posted in ballia died in a road accident he was a resident of mughalsarai

Chandauli News: सड़क हादसे में बलिया में तैनात सब-इंस्पेक्टर का निधन, मुग़लसराय के थे निवासी.

"परिजनों ने बताया कि वरुण कुमार राकेश का विवाह वर्ष 2020 में आजमगढ़ निवासी जागृति राकेश से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं एक पांच वर्ष की पुत्री और आठ माह का पुत्र। वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे।%

chandauli

8:06 PM, Jan 20, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क हादसे में बलिया में तैनात सब-इंस्पेक्टर का निधन, मुग़लसराय के थे निवासी.
logo

मृतक सब इंस्पेक्टर वरुण कुमार राकेश

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। सड़क हादसे में चंदौली जिले के निवासी और बलिया जनपद में तैनात उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) वरुण कुमार राकेश का इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे सहित उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल आनंद नगर निवासी 40 वर्षीय वरुण कुमार राकेश, पुत्र श्यामधारी कौशल, वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुए थे और वर्तमान में बलिया जनपद के चेतना थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह वह अपने एक हमराही सिपाही के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अचानक सामने नीलगाय आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोहरे के कारण नीलगाय समय रहते दिखाई नहीं दी।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बलिया के सीओ, थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा गया। चंदौली पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीम उनके आवास पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सम्मान अर्पित किया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय बलिया में भर्ती कराया, जहां से वरुण कुमार राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों द्वारा ब्रेन सर्जरी की गई, लेकिन मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वरुण कुमार राकेश का विवाह वर्ष 2020 में आजमगढ़ निवासी जागृति राकेश से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं एक पांच वर्ष की पुत्री और आठ माह का पुत्र। वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, मोहल्ले और क्षेत्र में शोकाकुल लोगों की भीड़ जुट गई।



विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.