Chandauli News : 15 साल की शादी के बाद भी न्याय के लिए भटक रही सुलेखा, CRPF जवान पति पर दूसरी शादी का आरोप.
“चंदौली के चकिया क्षेत्र की सुलेखा मौर्य ने अपने सीआरपीएफ जवान पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर में नहीं रहने देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन बच्चों की मां ने पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है।”
chandauli
9:02 PM, Oct 20, 2026
Share:


सचिन कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज होने की पर्ची दिखाई महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोढनपुर की रहने वाली सुलेखा मौर्य ने अपने सीआरपीएफ जवान पति और ससुराल वालों पर दहेज को लेकर विवाद, मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुलेखा के मुताबिक, उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, जबकि उन्हें ससुराल में रहने नहीं दिया जाता। कभी एक-दो दिन रहने देने तो कभी घर में ताला बंद कर प्रवेश रोकने की बात भी उन्होंने कही।
सुलेखा ने बताया कि 18 अक्टूबर को वह ससुराल पहुंचीं तो घर में ताला लगा था। उनके आरोप के मुताबिक, इस दौरान विवाद और मारपीट हुई, जिसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी। पीड़िता का दावा है कि पुलिस के सामने भी मारपीट और अभद्रता हुई, लेकिन उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली। उन्होंने घटना का वीडियो होने की बात भी कही है। सुलेखा के अनुसार, पहले भी कई बार समझौते हुए, लेकिन विवाद नहीं थमा और उनका मामला अभी चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने खुद और अपने तीनों बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पति की ओर से धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया। मामले में पति और ससुराल पक्ष का पक्ष उपलब्ध नहीं है।



