Chandauli News: गोवंश लेकर जा रही सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, एक गोवंश तस्कर सहित कई गोवंश की मौत.
"ग्रामीणों के अनुसार, गाड़ी काफी तेज गति से आ रही थी और मोड़ पर नियंत्रण खो देने के कारण सीधी नहर में जा गिरी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गाड़ी को ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया"
chandauli
11:16 AM, Oct 7, 2025
Share:


नहर में गिरी गोवंश लेकर जा रही सूमो गाड़ी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो नहर में पलट गई। संयोग ही था कि कोई रास्ते पर नहीं था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में अवैध रूप से गोवंश भरे हुए थे।
हादसे में एक पशु तस्कर, जो बोलेरो में आगे बैठा था, की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज व थाना प्रभारी संगम दुबे अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में पलटी गाड़ी को ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी से बाहर निकलवाया। गाड़ी के अंदर कई गोवंश मृत अवस्था में पाए गए।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गाड़ी काफी तेज गति से आ रही थी और मोड़ पर नियंत्रण खो देने के कारण सीधी नहर में जा गिरी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गाड़ी को ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। गाड़ी और शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।



