Chandauli News: पुलिस अधीक्षक ने डीडीयू जंक्शन और पीडीडीयू नगर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा.
"स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने पुलिस फ़ोर्स के साथ डीडीयू नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसपी ने पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण को लेकर निर्देश दिए."
chandauli
8:23 AM, Aug 15, 2025
Share:


पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को हिदायत देते एसपी.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर, थाना मुगलसराय व थाना अलीनगर पुलिस के साथ कस्बा मुगलसराय में पैदल गश्त किया गया।
डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुगम व सरल यातायात व्यवस्था के लिए सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। और प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय व यातायात प्रभारी को सड़क पर अतिक्रमण करने पर निरंतर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा रेलवे स्टेशन मुगलसराय की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
डीडीयू जंक्शन पर कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर से जानकारी लेते एसपी
रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता को चेक किया गया। जीआरपी व आरपीएफ पुलिस बल को रेलवे प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर निरंतर पैनी निगाह बनाए रखने व उनकी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर व यातायात निरीक्षक भी उपस्थित रहे.



